आज आ रहा है Redmi Note 4
चीन की दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी और चाइनीज ऐपल के नाम से मशहूर Xiaomi आज अपनी Redmi सीरिज में नया फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने जा रही है। ये फोन Redmi Note 3 का नेक्स्ट वर्जन है और इससे कई मामलों में काफी आगे है। कंपनी ने अपने ट्रेंड को फौलो करते हुए बजट में टॉप के स्पेसिफिकेशन्स देने की कोशिश की है। यह दौ वैरिएंट में उपलब्ध होगा- एक में 2GB रैम और 16GB मेमरी जबकि दूसरे में 3GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है।
ये हैं स्पेसिफिकेशन
5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले वाले मेटल के इस स्मार्टफोन में रियर
फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। खास बात यह
है कि इसमें 10 कोर वाला प्रोसेसर MediaTek Helio X20 दिया गया है। माइक्रो
एसडी कार्ड के जरिए इसकी मेमोरी को बढ़ा कर 128GB तक किया जा सकता है।
यह स्मार्टफोन 4G LTE सपोर्ट करता है और इसमें एंड्रॉयड मार्शमैलो बर
बना MIUI 8 दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल रियर और 5
मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसकी बैट्री 4,100mAh की है और यह
गोल्ड, ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।फिलहाल ये स्मार्टफोन्स चीन में लॉन्च हो रहे हैं. इसकी शुरुआती कीमत 899 युआन (लगभग 9,000 रुपये) है, जबकि टॉप वैरिएंट की कीमत 1,199 युआन (लगभग 12,000 रुपये) है। 26 अगस्त में चीन में इले Mi.com के जरिए खरीदा जा सकेगा। इससे पहले 25 अक्टूबर को ही कंपनी ने अपना फ्लैगशिप फोन 'कर्व्ड' Mi Note 2 लॉन्च किया था।
ऐसा है Mi Note 2
Xiaomi ने बीती 25 अक्टूबर को
ही अपना नया
दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi Note 2 लॉन्च किया
था। बीजिंग में
‘कर्व्ड टू इंप्रेस इवेंट’
नाम के कार्यक्रम में
ये फोन पेश
किया गया। इसकी
सबसे बड़ी खासियत
इसके फ्रंट और
बैक पैनल पर
दिए गए 3डी
कर्व्ड ग्लास हैं।
इसकी बदौलत Xiaomi Mi Note 2 को बहुत
हद तक Samsung Galaxy S7 एज जैसा
डुअल-एज कर्व्ड
डिस्प्ले मिलता है।
डुअल
कर्व्ड डिस्प्ले के
अलावा इसकी खासियत
यह भी है
कि इसमें बेजल्स
दूसरे स्मार्टफोन्स के
मुकाबले कम दिए गए
हैं। बेजल्स यानी
डिस्प्ले के चारो तरफ
वाली पट्टी जो
सभी स्मार्टफोन्स में
देखने को मिलती
हैं। लॉन्च के
दौरान कंपनी Mi Mix स्मार्टफोन का
कॉन्सेप्ट दिखाया जिसमें बेजल्स
न के बराबर
थे। इसका हाई
एंड मॉडल में
6GB रैम
के साथ 256GB की इंटरनल
मेमोरी और स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया
जाएगा।
क्या हैं स्पेसिफिकेशन:
128GB मेमोरी
और क्वॉड एचडी डिस्प्ले
इस दमदार स्मार्टफोन में 5.7 इंच की क्वॉड एचडी एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसका प्रोसेसर हाई एंड है यानी क्वॉल्कॉम का फ्लैगशिप क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 821 है। इसकी इंटरनल मेमोरी 128GB है जिसमें मेमोरी कार्ड सपोर्ट नहीं दिया गया है। इसके अलावा इसकी बैट्री 4,070mAh की है और क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट करती है।

4K रिकॉर्डिंग
वाला 23 मेगापिक्सल कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इसमें सोनी सेंसर वाला 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसमें f/2।0 अपर्चर के साथ फेस डिटेक्शन ऑटो फोकस और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेब्लाइजेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इससे 4K वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं।

कितनी है कीमत
Mi Note 2 की चीन में शुरुआती कीमत 2,799 युआन (लगभग 27,600 रुपये) है। हालांकि यह बेस मॉडल है और इसमें 4GB रैम और 64GB मेमोरी मिलेगी। इसके अलावा 3,499 युआन (लगभग 34,500 रुपये) में 6GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी वाला वैरिएंट मिलेगा।