Sunday, 6 November 2016

क्या ऐसा होगा 2000 रुपए का नोट, सोशल मीडिया पर शेयर हो रही तस्वीरें

सोशल मीडिया पर पिंक और व्हाइट कलर के नोटों के बंडल की फोटो शेयर करके इसके 2000 रुपए का नोट होने का दावा किया जा रहा है।

 

सोशल मीडिया पर तेजी फैल रही 2000 रुपए के नोट की तस्वीरें। (Photo Source: Twitter)
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी होने वाले दो हजार के नोट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर पिंक और व्हाइट कलर के नोटों के बंडल की फोटो शेयर करके इसके 2000 रुपए का नोट होने का दावा किया जा रहा है। बता दें कि 2000 का नोट जल्द ही मार्केट में आने की खबर है। हालांकि एक्सपर्ट्स ने ब्लैक मनी पर लगाम लगाए जाने को लेकर कहा था कि सरकार को बड़े नोटों पर रोक लगानी चाहिए। इससे काले धन पर लगाम लगाने में आसानी होगी। अक्टूबर में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि आरबीआई ने इंडियन मार्केट में हाई वैल्यू नोट को पेश करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
21 अक्टूबर को हिंदू बिजनेस लाइन के एक आर्टिकल में कहा गया था कि दो हजार के नोटों की प्रिंटिग मैसूर के प्रिंटिंग प्रेस में हो चुकी है और नोटों को वहां से डिस्पैच किया जा चुका है। हालांकि अधिकारिक तौर पर न तो सरकार की ओर से और न आरबीआई की ओर इस तरह की कोई आदेश जारी किया गया है। 1938 में आरबीआई 10,000 का नोट छापती थी, जो बाद में 1946 में बंद कर दिया गया। आरबीआई ने दोबारा 1954 में 10,000 का नोट छापना शुरू किया और इसे 1978 में दोबारा बंद कर दिया गया।
2000 के नोटों की इन तस्वीरों की पुष्टि जनसत्ता डॉट कॉम नहीं करता है। हालांकि यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। ट्विटर पर इसे लगातार शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही 2 हजार के नोट की यह तस्‍वीर देखने पर लगता है कि इसका साइज हजार रुपए के नोट से थोड़ा लंबा है। नोट पिंक और व्‍हाइट कलर में है। साथ ही इस पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया लिखा है वहीं नीचे नंबर्स अंकित हैं। इसके अलावा इसकी एक तरफ नीचे की ओर स्‍वच्‍छ भारत अभियान का लोगो भी लगा है।
भारत में करेंसी नोट और सिक्‍कों की छपाई व ढलाई सिक्‍यूरिटी प्रिंटिंग एंड माइनिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एसएमपीसीआईएल) की आठ इकाइयों में की जाती है। यह वित्‍त मंत्रालय के अधीन कार्यरत सार्वजनिक कंपनी है।

Also Read
Mypoints.com

Xiaomi आज ला रही है दमदार बैटरी और कैमरे वाला Redmi Note 4

आज आ रहा है Redmi Note 4 चीन की दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी और चाइनीज ऐपल के नाम से मशहूर Xiaomi आज अपनी  Redmi  सीरिज में नया फ्लैगशिप फोन ...